जगदलपुर : उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस समर्पित सदस्यों ने की क्रॉस वोटिंग, सोशल मीडिया में मचा बवाल

जगदलपुर : बस्तर जिले के जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का निर्वाचन गुरुवार को सम्पन्न हुआ। इस दौरान जगदलपुर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेसी जनपद सदस्यो ने क्रॉस वोटिंग कर दी और भाजपा के उपाध्यक्ष पद के दावेदार को चुनाव जीता दिया। इसके बाद से कांग्रेस में बवाल मच गया है और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया में अपने ही पार्टी के नेताओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

इस पूरे चुनाव में सब से रोचक बात यह कि जनपद अध्यक्ष पद के लिए पहले भाजपा ने अपना उम्मीदवार ही खड़ा नही किया और कांग्रेस की अनिता पोयाम ने निर्विरोध चुनाव जीत लिया। इसके बाद जब उपाध्यक्ष चुनाव की बारी आई तो कांग्रेस ने जीशान क़ुरैशी तो भाजपा ने सुब्रतो विश्वास को प्रत्याशी बनाया। इसके बाद मतदान हुआ और नतीजे आये तो सुब्रतो को 11 वोट मिले और जीशान को सिर्फ 7 वोट मिले। नतीजो के साथ-साथ क्रास वोटिंग का खुलासा हो गया और बवाल मच गया।

जाने जिले में कौन कहाँ से बना अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

  • जनपद पंचायत तोकापाल से मालती मौर्य अध्यक्ष और कामनी ठाकुर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं।
  • जनपद पंचायत दरभा में ए.जानकी राव अध्यक्ष और अनंतराम कष्यप उपाध्यक्ष
  • जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा से महेश कष्यप अध्यक्ष और योगेश कुमार बैज उपाध्यक्ष
  • जनपद पंचायत बास्तानार से श्यामबती ठाकुर अध्यक्ष और बन्कोराम भास्कर उपाध्यक्ष
  • जनपद पंचायत जगदलपुर से अनिता पोयाम अध्यक्ष और अभय सुब्रतो विष्वास उपाध्यक्ष
  • जनपद पंचायत बस्तर से टिकेश्वरी रूपसिंह मण्डावी अध्यक्ष और मोहनराम मौर्य उपाध्यक्ष
  • जनपद पंचायत बकावण्ड से सुखदई बघेल अध्यक्ष और आचार्य रामानुजन उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।