राजधानी रायपुर में हुआ NRC-CAA का जमकर विरोध: लोग सड़कों पर उतरे…

रायपुर: शुक्रवार की दोपहर छत्तीसगढ़ की राजधानी की प्रमुख सड़कों पर सीएए और एनआरसी के विरोध में सर्व समाज के बैनर तले रैली निकलकर नारे लगाए गए। आधे दर्जन से ज्यादा सामाजिक संगठनों ने यह रैली निकाली और नागरिकता के नए कानून का विरोध किया। रैली में ज्यादातर लोग मुस्लिम समुदाय के नजर आए। कुछ कांग्रेसी नेता भी रैली के समर्थन में इसमें शामिल दिखे।

कुछ लोगों ने पहले घड़ी चौक पर पहले नारेबाजी की। इसके बाद अलग-अलग जत्थों में यह लोग शहर के बुढ़ातालाब स्थित धरना स्थल पर जमा हुए। हाथों में संविधान को सर्वोच्च बताती तख्ती, महान क्रांतिकारियों की तस्वीरें लेकर हर आयु वर्ग के लोगों ने रैली निकाली, यह जुलूस मोतीबाग की ओर बढ़ा। इसके बाद सभा में तब्दील होकर यह कार्यक्रम समाप्त हुआ।

ये भी पढ़ें :-  छत्तीसगढ़ की 6 वर्षीय भव्या और 3 वर्षीय भविषा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, CM विष्णुदेव ने दिया आशीर्वाद
खबर को शेयर करें