अजीत जोगी के बंगले में कर्मचारी ने लगाई फांसी, पुलिस जुटी जांच में

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बंगले में कर्मचारी द्वारा फांसी लगाकर ख़ुदकुशी करने की खबर आई है। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर स्थित मरवाही सदन में युवक ने फांसी लगाई है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मृतक का नाम संतोष कौशिक उर्फ़ मनवा कौशिक बताया जा रहा है। संतोष कौशिक लम्बे समय से मरवाही सदन में काम कर रहा था। फ़िलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023