RAIPUR | अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी 6 महीने बाद भी पुलिस की गिरफत से बाहर, बेहद चर्चित रहा है ये केस

रायपुर: फिल्म अभिनेता संजय बत्रा पर उसकी पत्नी ने ही अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया था। 6 महीने पहले सामने आए इस मामले ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। यह मामला कबीर थाना थाने में दर्ज किया गया था। 6 महीने के बाद भी अब तक आरोपी को हिरासत में नहीं लिया जा सका है।

आरोपी ने कोर्ट में एक शपथ पत्र दिया है जिसमें संजय ने अपने मुंबई के घर के पते की पूरी जानकारी दी है। संजय की पत्नी और पीड़िता ने कहा कि है कि 5 लाख रूपये लेकर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। आपको बता दें कि अभिनेता और पीड़िता की शादी के प्रदेश के पूर्व मंत्री के भाई ने ही कराई थी। पत्नी ने बताया कि केस वापस न आने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी जा रही है।

आपको बता दें कि पीड़िता और संजय दोनों की ही दूसरी शादी थी। पीड़िता मंत्री के भाई के घर काम करती थी, तभी आरोपी से उसकी पहचान हुई है। संजय मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई भी रायपुर से ही की है। संजय ने छत्तीसगढ़ी फिल्म- कारी, मया देदे मया लेले, मंदराजी में काम किया है। टीवी में भी संजय बत्रा काफी चर्चित चेहरा हैं। केसर, छोटी बहू, सिंदूर बिन सुहागन, ज्योति, बालिका वधु, इस प्यार को क्या नाम दूं?, श्रीमती कौशिक की पांच बहुयें, भौरे, पिया रंगरेज, एक लक्ष्य, पेशवा भैरव में काम किया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023