इंदौर में शुक्रवार रात को 83 नए मरीज मिले, 2 की मौत ; अब तक कुल संक्रमित 2933

इंदौर: शहर में शुक्रवार रात को 83 नए मरीज मिले, जबकि 2 की मौत हो गई। इसके साथ ही शहर में कुल संक्रमित 2933 हो गए हैं। मृतकों का आंकड़ा 111 पर पहुंच गया है। शुक्रवार को 926 सैंपल में से 841 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इधर, 102 मरीज डिस्चार्ज भी हुए। अब तक जिले में 1381 लोग कोरोना को हराकर अपने घर लौट चुके हैं। इस सबके बीच कलेक्टर ने साफ कर दिया है कि शाम 7 बजे बात शहर में और सख्ती होगी। जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की परमिशन नहीं है। यहां तक की शाम 7 बजे बाद होम डिलीवरी भी नहीं होगी।

रिपोर्ट के अनुसार शहर में अब तक 28351 लोगों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें से 2933 संक्रमित पाए गए हैं। शहर में अब भी 1451 लोग अलग-अलग अस्पताल में भर्ती होकर कोरोना का इलाज करवा रहे हैं। गार्डन और होटल में क्वारैंटाइन किए गए 2608 लोगों को घर रवाना कर दिया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023