कवर्धा : पत्नी ने किया सोते हुए पति पर जानलेवा हमला, तानों से थी परेशान

एक पत्नी ने रात में सो रहे अपने पति पर जानलेवा हमले कर दिया। फ़िलहाल आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और घायल पति को अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

यह घटना कवर्धा के कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव सरेखा की है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी महीला खुमन बाई की शादी चार साल पहले उसकी बलराम साहू से हुई थी। दोनों की ढाई साल की एक बेटी भी है। बलराम अपनी पत्नी खुमन बाई के चरित्र पर शक करता था। इसके कारण रोज उसे ताने मारता था, तानों से तंग आ चुकी पत्नी ने पति पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना की रात बलराम की चीख सुनकर घर के बाकी सदस्य जाग गए। घायल पति को अस्पताल में भर्ती किया गया वहीं पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।

कोतवाली थाने के प्रभारी ने बताया कि- ‘आरोपी महिला ने पति पर हमला करने की बात कबूली है। पूछताछ में उसने बताया कि चरित्र संदेह की बात पर अक्सर दोनों के बीच विवाद हुआ करते थे।’

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023