कांग्रेस विधायक देवती कर्मा के PSO ने ने खुद को मारी गोली…. AK-47 से किया फायर, मौके पर ही मौत…

दंतेवाड़ा: विधायक देवती कर्मा के बॉडीगार्ड ने खुद को गोली मार ली है। घटना देर रात की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक PSO ने AK47 से गोली मारी है, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गयी है। देवती कर्मा का ये पीएसओ काफी दिनों से विधाय़क की सुरक्षा के लिए तैनात था। घटना की वजह प्रथम दृष्टया परिवारिक तनाव माना जा रहा है। मामले में मर्ग कायम कर दंतेवाड़ा पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक PSO का नाम आसोराम कश्यप है, जो छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स का जवान था। साथी PSO के मुताबिक आसोराम कुछ दिनों से काफी तनाव में था, कल भी बंगला ड्यूटी के दौरान भी काफी तनाव में था, इस दौरान परिवार के लोगों से उसने फोन पर बात भी की। रात करीब 12 बजकर 55 मिनट पर उसने खुद को गोली मार ली।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023