गणेश झांकी देखने गए अलग अलग मामलों में दो युवकों की हत्या: पुलिस आरोपियों की पड़ताल में लगी

रायपुर:

बीती रात गणेश झांकी देखने गए अलग अलग मामलों में दो युवकों की हत्या कर दी गई है। एक घटना सिविल लाइन थाने की है वहीं दूसरी घटना गोलबाजार इलाकें की है। मामले में पुलिस आरोपियों की पड़ताल में लगी हुई है।

जानकारी के मुताबिक गोलबाजार के गणेश राम नगर में गणेश विसर्जन की झांकी देखने आए जयचंद मंडावी की अज्ञात आरोपियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक का नाम जयचंद है जो कि पंजाबी कॉलोनी कटोरा तालाब का रहने वाला है। मृतक संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश में चपरासी के पद पर था।

इसी तरह के दूसरे मामले में भी युवक की बीती रात हत्या कर दी गई है। मामला सिविल लाइन थाने का है। पुराने राजेन्द्र नगर इलाके में 20 वर्षीय सोहेल निवासी काशीराम नगर गणेश विसर्जन झांकी देखने गया था। गोवर्धन चौक में श्री महाकाल गणेश उत्सव समिति के लोग गणेश प्रतिमा को विर्सजन के लिए ले जा रहे थे। तभी मृतक सोहेल कुरैशी उर्फ छोटा मोनू अपने दो दोस्तो शेख अजहर उर्फ विक्की और राहुल उपाध्याय के साथ गोवर्धन चौक पहुंचा और डीजे पर शेर डांस बजाने की जिद करने लगा तभी समिति के युवको ने उसको मना किया।

काफी देर तक सोहेल के साथ बहस होने लगी। तभी मृतक छोटा मोनू ने चाकू निकाल कर लहराते गणेश प्रतिमा ले जा रहे टाटा एस के चालक राजू साहू को चाकू मार कर घायल कर दिया। उस दौरान आरोपी युवकों ने चाकू से गोदकर सोहेल पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में घायल हुए युवक को अस्पताल लेजाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की जांच में लग गई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023