जनता की सुरक्षा मेरा कर्तव्य है ; घर में रहें सुरक्षित रहें – सीएम शिवराज सिंह चौहान

भोपाल: भोपाल- जबलपुर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए सीएम शिवराज ने दो शहरों मे कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। आज यानि 24 मार्च को पूरे शहर में लॉक डाउन रहेगा। वहीं पद संभालते ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता से अपील की है। आप मेरे लिए भगवान है, आराध्य हैं, जनता की सुरक्षा मेरा कर्तव्य है। घर में रहें सुरक्षित रहें । कोरोना कैरियर के संपर्क में ना आएं। प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। दो टोल फ्री नंबर 104 और 181 की घोषणा की गई है। कोई भी समस्या हो तो इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

बता दें कि  इससे पहले 23 मार्च मध्यप्रदेश में भी कई जिलों में लॉकडाउन के आदेश जारी किए गए हैं, लेकिन सभी जगह जरूरी सुविधाओं और आवश्यक वस्तुओं की दुकाने चालू रखने के निर्देश हैं। मध्यप्रदेश में 30 जिलों में लॉक डाउन घोषित किया गया है।

31 मार्च तक प्रदेश के इन 30 जिलों में रहेगा लॉकडाउन

1-राजधानी भोपाल को 31 मार्च तक के लिए टोटल लॉकडाउन किया गया है।
2-सीहोर में 24 मार्च तक के लिए टोटल लॉकडाउन किया गया है।
3-शाजापुर को 24 मार्च की रात 12 बजे तक लॉकडाउन किया गया है।
4-आगर-मालवा को भी 24 मार्च की रात तक लॉकडाउन कर दिया गया है।
5-रीवा को 24 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
6-शिवपुरी को 24 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
7-कटनी को 24 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
8-भिंड को 24 मार्च रात 12 बजे तक लॉकडाउन किया गया है।
9-शहडोल को 23 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
10-अलीराजपुर में 23 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
11-देवास को 25 मार्च की रात 12 बजे तक लॉकडाउन कर दिया गया है।
12-नीमच जिले को 25 मार्च की रात 12 बजे तक लॉकडाउन किया गया है।
13-सिंगरौली को 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
14-गुना को 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
15-रतलाम को 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
16-मंडला में 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
17-मंदसौर में 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
18-बालाघाट में 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
19-सिवनी में 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
20-उज्जैन में 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
21-श्योपुर में 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
22-झाबुआ में 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
23-जबलपुर में 26 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
24-टीकमगढ़ में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
25-डिंडोरी को 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
26-मुरैना में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
27-टीकमगढ़ को 31 मार्च मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
28-नरसिंहपुर में 03 अप्रेल तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
29-छिंदवाड़ा में आगामी आदेश तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
30-रायसेन में सुबह 12 बजे से लॉक डाउन शुरू होगा व 31 मार्च रात 12 बजे तक जारी रहेगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023