जिला पंचायत चुनाव में किसने लहराया परचम, देखिये लिस्ट

रायपुर : रायपुर में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस की डोमेश्वरी वर्मा ने जीत दर्ज कर ली है। डोमेश्वरी ने भाजपा की ललिता वर्मा को हराया। डोमेश्वरी के पक्ष में 12 और भाजपा की ललिता को सिर्फ 4 वोट मिले।

बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में अरूण सिंह को जीत मिली है। चुनाव में अरूण सिंह के पक्ष में 17 सदस्यों ने मतदान किया, जबकि भाजपा के नूरी दिलेंद्र को महज 5 वोट मिले। यहां कुल सदस्यों की संख्या 22 थी।

दुर्ग में शालिनी यादव ने जीत का परचम लहराया। शालिनी ने भाजपा की माया बेलचंदन को करीबी मुकाबले में हरा दिया। शालिनी यादव के पक्ष में 7 वोट आये, जबकि करीबी प्रतिद्वंदी माया को 5 वोट ही मिल पाये।

अंबिकापुर में कांग्रेस ने पंचायत अध्यक्ष का पद जीत लिया है। कांग्रेस की मधु सिंह ने भाजपा की विमला को बड़े अंतर से पराजित किया। कुल 14 सदस्यीय जिला पंचायत में मधु को 11 वोट मिले, जबकि विमला को 3 वोट ही मिले।

भाजपा ने जिला पंचायत बस्तर में कब्जा कर लिया है भाजपा को 15 में से 11 मत हासिल कर वेदवती दिनेश कश्यप बस्तर जिला पंचायत अध्यक्ष बनी।

कोंडागाँव में कांग्रेस के देवचंद मतलाम बने जिला पंचायत अध्यक्ष 12 में से 8  मत मिले। वहीं भाजपा के बलसिंग बगेल को 4 मत मिले।

गरियाबंद में स्मृति ठाकुर बनी जिला पंचायत अध्यक्ष और संजय नेताम बने उपाध्यक्ष। 11 में 6 -6 मत प्राप्त कर बने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023