दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 80 साल की उम्र में कैसे दिखेंगे ? जानने के लिए देखें ये वायरल तस्वीर

मुंबई:

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड की सबसे हॉट और पॉपुलर जोड़ी है। ये कपल एक दूसरे का ध्यान भी रखते हैं। दोनों के प्यार को पब्लिक के बीच में भी अक्सर देखा जाता है। दोनों ही बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर-एक्ट्रेस हैं। दोनों अपने कपल गोल्स को हासिल कर रहे हैं और फ्यूचर प्लानिंग में विश्वास रखते हैं। हाल ही में कपल का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रणवीर सिंह फैन क्लब ने  रणवीर सिंह  औऱ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को न्यू ओल्ड एज फिल्टर फोटो शेयर किया है। ये तस्वीर रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के शादी (DeepVeer Wedding) की है। लेकिन इसमें ओल्ड एज फिल्टर का यूज किया गया है, जिसमें वह दोनों 80 साल की उम्र में दिखाई दे रहे हैं। दीपिका पादुकोण  80 साल की उम्र में भी काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं, जबकि रणवीर सिंह सफेद दाढ़ी और मूंछों में काफी हैंडसम दिख रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/Bz7y2byh9gy/?utm_source=ig_web_copy_link
News Share
CIN News | Bharat timeline 2023