नारायणपुर : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव का पहला मामला हुआ दर्ज़ : आईटीबीपी के दो जवान हुए संक्रमित

नारायणपुर : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव का पहला मामला दर्ज़ हुआ है। मिली खबर के मुताबिक आईटीबीपी के दो जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये जवान पिछले दिनों गुजरात से लौटे थे। दोनों जवानो को जिला अस्पताल कोविंड आयसुलेशन वार्ड में रखा गया था। शुरुवाती लक्षण को देखते हुए जवानो को एडमिट किया गया था। इसके बाद अब दोनों की कोरोना रेपिड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नारायणपुर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जवानो के पॉजिटिव होने की पुष्टि की है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023