नारायणपुर में बड़ा सड़क हादसा, दो मासूम की मौत तीन लोग घायल

नारायणपुर: जिले में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो मासूमों की मौके पर मौत हो गई। इस घटना में 3 लोग गंभीररूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेजाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक परिवार दिल्लीराजरा के शादी समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान नारायणपुर मावली मोड़ के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई इस हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। मरने वाले में 1 साल का मासूम और 3 साल की बच्ची शामिल है। वही तीन लोग इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी की कार का सामने हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने 112 को कॉल कर इसकी जानकारी दी और मौके पर 112 की टीम पहुंच कर 108 की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023