निकाय चुनावों के पहले प्रदेश सरकार ने खेला दांव, जानिए विस्तार में..

रायपुर:

नगरीय निकाय चुनाव के लगभग तीन माह पहले प्रदेश सरकार ने 168 नगरीय निकायों में से 52 में 198 एल्डरमैन (नामांकित पार्षद) का मनोनयन किया है। इसमें से एक पद कांकेर नगर पालिका में दिव्यांग को दिया गया है।

शनिवार को नगरीय निकाय एवं विकास विभाग से एल्डरमैन की पहली सूची जारी हुई। उसमें तीन नगर निगम, 18 नगर पालिका और 31 नगर पंचायतों के एल्डरमैन का नाम है। ये सभी नगरीय निकाय बस्तर, सरगुजा और दुर्ग संभाग के हैं। रायपुर और बिलासपुर संभाग के किसी भी नगरीय निकाय को अभी एल्डरमैन नहीं मिला है। अगली सूची में रायपुर, बिलासपुर के अलावा बस्तर, सरगुजा और दुर्ग संभाग के नगरीय निकायों के एल्डरमैन का नाम होगा।

अब कांग्रेस के लोगों को रायपुर समेत 9 नगर निगम, 26 नगर पालिका और 80 नगर पंचायतों की सूची का इंतजार है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहली किस्त में तीन जिलों के तीन नगर निगम अंबिकापुर, जगदलपुर और राजनांदगांव में एल्डरमैन मनोनीत किया है। अंबिकापुर और जगदलपुर नगर निगम में आठ-आठ एल्डरमैन बनाए गए हैं, जबकि राजनांदगांव नगर निगम में छह एल्डरमैन बने हैं। नगर पंचायतों में पांच-पांच और नगर पालिकाओं में तीन-तीन एल्डरमैन बनाए गए हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023