प्रेमिका से बाहर बात कर लेता था, लॉक डाउन में पत्नी के सामने खुली पोल – जानिए फिर क्या हुआ

इंदौर: शादी के बाद भी पति अपनी गर्लफ्रेंड से संपर्क में था। आए-दिन उससे बात करता रहता था। जानकारी लगने पर पत्नी ने पति को बात करने से रोका तो उसने पत्नी की पीट दिया। बीच-बचाव करने आई बड़ी बेटी को भी मारा। पुलिस को पता चला है कि पति अपनी प्रेमिका से बाहर बात कर लेता था, लेकिन जब से लॉकडाउन लगा तो वह घर में कैद हो गया। इसी के चलते उसकी पोल खुल गई और पत्नी से विवाद हो गया।

चंदननगर पुलिस ने चांदमारी ईंटभट्टा में रहने वाली 25 वर्षीय टीना की शिकायत पर पति सचिन गोस्वामी के खिलाफ केस दर्ज किया है। टीना ने पुलिस को बताया कि उसके पति सचिन के दूसरी महिला से सम्बन्ध हैं। इसी बात को लेकर दंपति में विवाद होता रहता है। पत्नी जब भी विरोध करती है तो पति उसे पीट देता है। सोमवार को भी सचिन अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर बात कर रहा था। जब पत्नी अंदर कमरे में पहुंची तो पति को बात करते हुए देखा। उसने पति को फोन पर बात करने से रोका। इस पर पति भड़क गया। और गाली-गलौज करते हुए उसे पीटने लगा। पत्नी की आंखों में, गाल और सिर पर मारपीट के निशान हैं। मां की पिटाई होते देख उसकी बेटी बचाने आई तो उसे भी जमकर पीटा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023