फेसबुक पर हुआ प्रेम, अब दुष्कर्म का मामला दर्ज

अंबिकापुर। एक युवक द्वारा फेसबुक में दोस्ती कर एक लड़की का दैहिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता द्वारा दैहिक शोषण की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला अंबिकापुर का है। पुलिस के मुताबिक, युवती ने फेसबुक पर सत्यम पटेल से दोस्ती की और धीरे-धीरे उनकी यह दोस्ती गहरी हो गई। दोनों फेसबुक पर आनलाइन बातें करने लगे। इसी बीच युवक उससे मिलने लड़की के घर पहुंच गया और उसका दैहिक शोषण किया।

फेसबुक से उपजे प्यार घातक तब बन गया जब युवक अंबिकापुर के शिकारी रोड में युवती को अपने साथ रखकर लगातार उसका दैहिक शोषण करता रहा और जब युवती ने युवक से शादी करने की बात कही, तब उसने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद उसने मामले की शिकायत महिला थाना अंबिकापुर में की। शिकायत के बाद महिला थाना ने आरोपी के खिलाफ 376 का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023