बिलासपुर : स्कूल से लौट रही छात्रा से गैंगरेप, 5 गिरफ्तार 1 फरार

बिलासपुर। स्कूल से घर लौट रही छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने कार सवारों द्वारा अगवा कर लिया। आरोप है कि इसके बाद सूनसान जगह ले जाकर उसको बेल्ट से पीटा और दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि छात्रा गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी छोटी बहन के साथ लौट रही थी। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 5 को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन नाबालिग हैं। जबकि मुख्य आरोपी फरार है। वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गई है।

यह घटना सरकंडा क्षेत्र की है। पीड़िता 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 10वीं की छात्रा है। उसकी 11 साल की छोटी बहन ने गणतंत्र दिवस पर अपने स्कूल हुई डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। छात्रा उसके साथ देखने स्कूल गई थी। दोपहर को कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों स्कूल से घर लौट रहे थे। जबड़ापारा मुक्तिधाम चौक के पास पहुंचे तो वहां बैठे तीन युवक उनके करीब कार लेकर पहुंचे और दोनों को घर छोड़ने के लिए बोला। इनमें से एक युवक दीपक सिंह को छात्राएं पहचानती थीं।

आरोप है कि दीपक और उसके साथियों ने पीड़िता से दुष्कर्म किया और उसे छोड़ कर फरार हो गए। किशोरी ने अपनी सहेली को घटना की जानकारी दी तो उसने छात्रा के माता पिता को बताया। पिता उसे लेकर थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित 6 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया और पीड़िता का मुलाहिजा कराया गया। आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023