बीजेपी स्टार प्रचारकों लिस्ट हुई जारी, छत्तीसगढ़ से किसी भी नेता का नाम नहीं – किन्हें मिली जगह? देखिये यहां..

नयी दिल्ली: पश्चिम बंगाल और असम में होने वाले चुनावों के लिए बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों के नाम की लिस्ट जारी कर दी है। 40-40 नेताओं की इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ के किसी भी नेता का नाम शामिल नहीं किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रे के नेताओं को दोनों ही राज्यो में कमान मिली हुई है। जारी हुई लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सबसे उपर है।

इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, नरेंद्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी, अर्जुन मुंडा, डॉ. जितेंद्र सिंह, मुख्तार अब्बास नकवी, अनुराग सिंह ठाकुर, बीएल संतोष, बैजयंत जय पांडा, दिलीप सैकिया, शाहनवाज हुसैन, पूनम महाजन, मनोज तिवारी, रवि किशन, लॉकेट चटर्जी सहित अन्य का नाम शामिल है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023