महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया की माता का निधन, सीएम भूपेश ने किया दुःख प्रकट

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की मंत्री अनिला भेंड़िया की माता नेकिन बाई नायक का निधन हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

सीएम बघेल ने ईश्वर से स्वर्गीय नेकिन बाई नायक के शोकसंतप्त परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

इससे पहले सोमवार की देर शाम कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव की माता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का भी निधन हो गया था। वो दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती थी। कल देर शाम करीब 7 बजे उन्होंने अंतिम सांसें ली थी। हालांकि जिस वक्त उनकी सरगुजा राजमाता का निधन हुआ, उस वक्त मुख्यमंत्री दिल्ली में ही थे और सूचना पर तुरंत अस्पताल पहुंचकर शोक संवेदना जतायी थी। 12 फ़रवरी को देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का अंतिम संस्कार किया जायेगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023