महिला ने पति पर शक के चलते दो माह के मासूम को खारुन में फेंका | युवक ने बचाई जान – जानिए मामला

रायपुर :

महिला ने पति पर शक के चलते अपने दो माह के बच्चे को खारुन में फेंक दिया। खुद भी कूदने की तैयारी में थी तभी लोगो ने पकड़ लिया। इसी बीच एक युवक ने नदी में छलांग लगाकर मासूम की जान भी बचा ली।

दरअसल रेशमा साहू नाम की युवती को अपने पति पर शक था कि वह रोज़ सुबह काम के बहाने बाहर जाता है और किसी औरत से उसका संबंध है। पति के काम पर जाते ही महिला अमलेश्वर ब्रिज पर खड़ी हो गई। महिला को देखकर लोगो ने ताड़ लिया कि ये कुछ संदिग्ध लग रही है। इसी बीच महिला ने अपने दो माह के बेटे को पानी मे फेक दिया। फिर खुद कूदने वाली थी तो लोगो ने पकड़ा। तभी एक युवक ने छलांग लगाकर मासूम की भी जान बचाई। मासूम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत अब अच्छी है।
वहीं महिला के खिलाफ डी डी नगर थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023