मां का रोना सुनकर जीवित हुआ ब्रेन डेड घोषित हो चुका लड़का, लोग हुए हैरान

हैदराबाद:

तेलंगाना में ब्रेन डेड घोषित हो चुके 18 साल के लड़के के जीवित होने की घटना सामने आई है। उसके अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी की जा रही थीं। तभी उसकी मां उसके पास बैठ कर रोने लगी। मां को रोते सुन लड़के के आंखों से आंसू निकलने लगे। ऐसा देखकर वहां मौजूद परिजनों पर खुशी की लहर दौड़ गई। फौरन उसे अस्पताल ले जाया गया।

घटना तेलंगाना के सूर्यपेट जिले के पिल्लालमर्री गांव की है। लड़के का नाम गंधम किरन है। गंधम की मां ने बताया कि जब वह उसके पास बैठ कर रो रही थी तभी देखा कि उसकी आंखों से आंसू बह रहे हैं। ऐसा देखकर उसने अपने रिश्तेदारों को बताया और डॉक्टर को बुलाया गया।

‘मेरा बेटा अब स्वस्थ है’ 

गंधम किरन की मां सैदम्मा ने बताया, “डॉक्टर ने उसका हाथ पकड़कर बताया कि यह अभी जीवित है। नाड़ी भी चल रही है। तब हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।” हैदराबाद के डॉक्टरों की सलाह पर सूर्यपेट जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज किया था। किरन तीन दिन में ही सबको पहचानने लगा और बातचीत करने लगा। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने उनके बेटे को रविवार को डिस्चार्ज कर दिया। अब वह स्वस्थ है।

गंभीर हेपेटाइटिस था

किरण को 26 जून को बहुत तेज बुखार और उल्टी की शिकायत के बाद सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टर ने उसे गंभीर हेपेटाइटिस बताया था। तबीयत बेहद खराब होने के बाद उसे 28 जून को हैदराबाद लाया गया। यहां आते ही वह 3 जुलाई को कोमा में चला गया। इसके बाद डॉक्टर ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023