मुंबई में भारी बारिश, मेल, गीतांजलि, कुर्ला एक्सप्रेस रद्द, आज नहीं आएंगी

बिलासपुर:

महाराष्ट्र के मुंबई व उसके आसपास लगातार हो रही भारी बारिश होने के कारण मध्य रेलवे से चलने वाली कुछ गाड़ियां प्रभावित हैं। मेल, गीतांजलि, कुर्ला एक्सप्रेस सहित कुछ अन्य ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। कुछ जगह पर भूस्खलन होने से पटरियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

महाराष्ट्र में लगातार बारिश हो रही है। इससे रेल पटरियां अनेक स्थानों पर पानी में डूब गई हैं। कुछ स्थानों पर मिट्टी भी बहने की खबर है। इस वजह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हाे रहा है। विभिन्न क्षेत्रों से मुंबई पहुंचने वाली कई ट्रेनों को आधे रास्ते में ही रोक दिया गया है। उन ट्रेनों को मुंबई की बजाय रुके हुए स्टेशन से ही वापस भेजा जा रहा है। बारिश की वजह से मुंबई-हावड़ा रूट की मुंबई से छूटने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

बारिश की वजह से रद्द ट्रेनें

  • मुंबई से चलने वाली 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस
  • मुंबई से चलने वाली 12869 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस
  • मुंबई से चलने वाली 12261 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस
  • मुंबई से चलने वाली 12105 मुंबइ्र-गोंदिया एक्सप्रेस
  • मुंबई से चलने वाली 12809 मुंबई-हावड़ा मेल
  • कूर्ला से चलने वाली 12145 कुर्ला-भुनेश्वर एक्सप्रेस
  • कुर्ला से चलने वाली 18029 कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस
News Share
CIN News | Bharat timeline 2023