रायगढ़ : शादी का झांसा देकर विधवा से बनाया शारीरिक संबंध, अपराध दर्ज

रायगढ़ : एक युवक द्वारा विधवा से दूसरी शादी का प्रस्ताव रखने के बाद शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। इसके बाद महिला ने जब युवक से शादी की बात कही तो वह शादी से मुकर गया। महिला ने धरमजयगढ़ थाने में युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


यह मामला रायगढ़ का है। धरमजयगढ़ क्षेत्र स्थित एक गांव की महिला के पति की करीब साल भर पहले मौत हो गई थी। इसके बाद गांव का ही रहने वाला विनय लकड़ा उसके घर आने लगा। कई महीने बाद विनय ने महिला व परिवार के सामने उसकी दोबारा शादी कर घर बसाने का प्रस्ताव रखा। परिवार के लोग उसकी बातों में आ गए और महिला की शादी विनय से कराने का निर्णय ले लिया। इस वह भी विनय से बातें करने लगी। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और एक दूसरे से मिलने लगे। 


महिला का आरोप है कि पिछले कई महीनों से विनय उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ दिन पहले जब घर वालों ने विनय से शादी करने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। साथ ही कहा कि वह विधवा महिला से शादी नहीं कर सकता है। इसके बाद महिला की शिकायत पर धरमजयगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया है।

इस मामले में टीआई अमित शुक्ला ने बताया कि- ‘मामले की विवेचना की जा रही है। महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।‘ 

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023