रायपुर के एक ही परिवार से दो महिलाओं की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

रायपुर : रायपुर के गोकुल नगर,रामनगर से नरसिंहनाथ (ओड़िशा) दर्शन करने निकले एक परिवार के दो महिलाओं की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज हास्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक ही परिवार से दर्जनभर लोग मालवाहक छोटा हाथी वाहन में सवार होकर रायपुर से नरसिंहनाथ जा रहे थे। देर रात करीब दो बजे तेलघानी ओवर ब्रिज के डिवाइडर से टकराकर वाहन पलट गया। इसमें सवार गीता गीता कन्न्ौजे (25) और देवकी कन्न्ौजे (45) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका देवकी बुआ सास और गीता के बीच भतीजा बहू का रिश्ता था। घायलों को उपचार के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है।

गंज थाना पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ही परिवार के दर्जनभर से अधिक लोग दर्शन करने के लिए नरसिंहनाथ जा रहे थे। सभी दर्शनार्थी मालवाहक छोटा हाथी में सवार थे। जैसे ही तेलघानी ओवरब्रिज के पहुंचे तो परिवार के लोगांे से भरा वाहन पर चालक का नियंत्रण नहीं रहा।

डिवाइडर से टकराकर पलटा गया। इससे दो महिलाओं की मौत हो गई और 4 लोग घायल हैं। बता दें कि पूरा परिवार गोकुल नगर, रामनगर से नरसिंहनाथ ओडिशा दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर गंज थाना पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि वाहन चालक गाड़ी को तेज गति से लापरवाहीपूर्वक चला रहा था। जिस वजह से ये हादसा हुआ । आरोपी वाहन चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023