रायपुर में युवती से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में एक गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता ब्यूटीशियन का काम करती है। गैंगरेप के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर अपराध दर्ज कर लिया है।

यह घटना मुजगहन थाना क्षेत्र की है, जहां डूंडा इलाके से युवती के साथ गैंगरेप के आरोप में पुलिस ने आरोपी ललित यादव और संजय साहू को गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि दो बदमाशों ने काम दिलाने का झांसा देकर युवती से किया रेप किया। मुजगहन थाने में रेप का केस दर्ज हुआ जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने स्वागत विहार इलाके में घटना को अंजाम दिया। मुजगहन थाना पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023