रायपुर : सैलून की महिला कर्मचारी से रेप, महिला समेत 3 गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में सेलून में काम करने वाली महिला कर्मचारी से सेलून के संचालक द्वारा रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि रेप की घटना में उसकी पत्नी भी शामिल थी। जिसने पति को रेप करने में मदद की है। शिकायत के बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रेप, छेड़छाड़ और एसटी-एससी एक्ट के तहत केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना अमलीडीह स्थित स्टाइलिश गुरु सैलून की है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता महिला स्टाइलिश गुरु सैलून में काम कर रही थी। महिला का आरोप है कि 9 जनवरी को सैलून के ही संचालक उत्तम सेन ने उसके साथ रेप किया। महिला ने इसकी शिकायत राजेंद्र नगर थाने में की। पुलिस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच में जुट गई। रविवार देर रात पुलिस ने संचालक उत्तम सेन, उसकी पत्नी हिना सिंह और अनिल गुप्ता को गिरफ्तार कर थाने ले आई।

पुलिस ने बताया कि संचालक का घर और सैलून दोनों आस-पास जुड़ा हुआ है। सैलून में टॉयलेट नहीं था जिस वजह से महिला आरोपी के घर चली जाती थी। उस दिन भी महिला घर पर गई हुई थी। जब महिला घर के अंदर घुसी तो आरोपी की पत्नी ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया, फिर उसके पति उत्तम सेन ने महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया, जिसमें उसका पार्टनर और पत्नी ने साथ दिया।

पीड़िता का आरोप है कि उसे धमकी दी गई थी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता को नौकरी छोड़ने भी नहीं दिया जा रहा था। उत्तम सेन की पत्नी हिना सेन और दोस्त अनिल गुप्ता पहले से ही पीड़िता के साथ में छेड़छाड़ करती थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता को धारा 354, 376, 34 व 3(2) SC ST एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023