रेप पीड़िता ने की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, एएसपी से लगाई न्याय की गुहार

कवर्धा: दुष्कर्म की शिकार पीड़िता ने पुलिस द्वारा 3 आरोपियों को छोड़ दिए जाने व आरोपियों द्वारा बार-बार धमकी दिए जाने से तंग आकर खुद को आग लाकर अपनी जान दे दी। पिता ने बेटी की मृत्यु के बाद एसपी के पास न्याय की गुहार लगायी है। इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर मामले में ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले में न्याय करने की गुहार लगाई है।

प्रशासन से की दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग

मिली जानकारी के अनुसार महिला के साथ 7 अप्रैल को दुष्कर्म हुआ था। जिसके 34 दिन बाद थोने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले मंे कार्रवाई करते हुए रतन को गिरफृतर कर जेल भी भेज दिया था। परिजनों का कहना है कि इस मामले में पीड़िता ने 4 लोगांे पर आरोप लगाए थे लेकिन पुलिस ने केवल एक आरोपी को ही गिरतार किया था। बाकी 3 आरोपी पुलिस की पकड़ में न आने के बाद पीड़िता को बार-बार जान से मारने की धमकी दिया करते थे। परिजनों ने एसपी के एल धु्रव से मुलाकात कर अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग के साथ सख्त कार्रवाई करने की भी गुहार लगाई है।

ASP ने दिया आश्वसन, दोषियों पर होगी कार्रवाई

लोहरा थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक रेप पीड़िता ने अपने बयान में रतन का नाम बताया था, न्यायलय में मजिस्ट्रेट के सामने भी 164 का बयान हुआ था। इस आधार पर ही कार्रवाई की थी। महिला की मौत के बाद अब जो परिजन पुलिस पर जो आरोप लगा रहे हैं, वह बेबुनियाद है। एएसपी अनिल सोनी ने कहा है कि जिस दिन लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी उसी दिन एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। लड़की ने आत्महत्या क्यों की? इस मामले की जांच की जा रही है। अलग-अलग एंगल से जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023