विवाद | मंत्री अमरजीत भगत का रेणुका सिंह को लेकर विवादित बयान – बोले रेणुका जी को नहीं छोड़ेंगे, हम उनको नचाएंगे, मांदर बजायेंगे – जानिए पूरा मामला

रायपुर/अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़  की राजधानी में चल रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव पर जबरदस्त राजनीति चल रही है। पहले ओ पी चौधरी ने आयोजन पर सवाल खड़े किए और फेसबुक पोस्ट कर दी । अब नया विवाद केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह और उनके बयान पर प्रदेश के मंत्री अमरजीत भगत के पलटवार से शुरू हुआ है।

दरअसल आयोजन को लेकर रेणुका सिंह ने कहा था कि में भी आदिवासियों का प्रतिनिधित्व करती हुँ एवं महोत्सव का निमंत्रण मुझे नहीं मिला है।

इस सियासी बयान के बाद केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने मीडिया से बात चीत में कहा कि आयोजन में रेणुका जी को नहीं छोड़ेंगे। हम उनको नचाएंगे। और हम मांदर ढोल बजायेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जब निमन्त्रण जाता है तो आने का साहस नहीं होता। वहां आना चाहिए।

अमरजीत भगत के इस बयान से रेणुका सिंह नाखुश हैं और उन्होंने एक ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने कहा है कि
क्या रेणुका को माँदर बजाकर नचाने की बात करने वाले छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री प्रियंका गांधी को नचाएंगे ?

बहरहाल छत्तीसगढ़  की राजधानी में चल रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव पर जबरदस्त राजनीति चल रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023