RAIPUR | राजधानी में बढ़ सकता है 1 सप्ताह का लाॅकडाउन, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने सरकार से की ये मांग

रायपुर: लाॅकडाउन में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आयी है। ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना की रफतार को कम करने के लिए 1 सप्ताह का लाॅकडाउन बढ़ाया जा सकता है। पर इस बार सरकार कुछ रियायतें भी देगी। प्रशासनिक सूत्रों के हवाले से यह खबर मिली है कि सरकार लाॅकडाउन को बढ़ाने पर विचार कर रही है।

वहीं चेम्बर ऑफ काॅमर्स ने दुकानों को खोलने की मांग की है। इस बाबत चैम्बर की ओर से सरकार को पत्र भी लिखा गया है। रायपुर में संक्रमण दर में 29 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने 15 मई तक लाॅकडाउन बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन से हालात सुधरते दिख रहे हैं और स्थिति को बेहतर बनाने के लिए 15 मई तक लाॅकडाउन करना चाहिए।

विकास उपाध्याय ने जनता खुद चाहती है कि लाॅकडाउन बढ़े। जान है तो जहान है। आपको बता दें कि बढ़ते कोरोना के दूसरे वेव को रोकने विकास उपाध्याय ने सबसे पहले लॉकडाउन लगाए जाने की वकालत की थी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023