10 वीं की प्रज्ञा कश्यप को मिले 100 फीसदी अंक, यहां देखे टॉप फाइव की लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए है. माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 10 वीं के परिणाम में मुंगेली जिले से छात्रा प्रज्ञा कश्यप ने 100 फ़ीसदी अंक हासिल किए हैं. वही 12वीं में टिकेश वैष्णव ने सभी छात्रों को पछाड़ते 98.80 %अंक हासिल किए है.

कक्षा 10वीं में इन्होंने ने मारी बाजी

कक्षा 10 वीं में प्रज्ञा कश्यप के अलावा प्रशंसा राजपूत भारती यादव भी टॉप 3 में शामिल है।प्रशंसा को 99.33 भारती को 98.67% अंक हासिल हुए है.

1. प्रज्ञा कश्यप 100%
2. प्रशंसा राजपूत 99.33 %
3. भारती यादव 98.67%
4.. निखिल साव 98.67%
5. बिजेंद्र कुमार देवांगन 98.50%

कक्षा 12 वीं के टॉप फाइव में ये हुए शामिल

टिकेश वैष्णव के अलावा से श्रेया अग्रवाल को 97%, तनु यादव को 96.60%,सौरभ साहू को 96.20%, कमलेश्वर प्रधान को 96% अंक मिले है.

  1. टिकेश वैष्णव 98.80 %
  2. श्रेया अग्रवाल 97 %
  3. तनु यादव 96.60 %
  4. सौरभ साहू 96.20%
  5. कमलेश्वर प्रधान ने 96%


News Share
CIN News | Bharat timeline 2023