BALODABAZAR | नौकरी लगाने के नाम पर 200 लोगों को बनाया शिकार, 20 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 11 महीनों से फरार आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार: प्रदेश के बहुचर्चित मेवा चोपड़ा ठगी कांड का मुख्य आरोपी अब पुलिस के हिरासत में है। वह इलाहाबाद में छुपा बैठा था। इस बात की जानकारी मिलते ही हबीबगंज पुलिस ने दबिश देकर आरोपी अशोक पांडेय को पकड़ लिया।

मिली जानकारी के अनुसार अशोक पांडेय ने नौकरी लगाने के नाम पर 200 लोगों को अपना शिकार बनाया था। जिसके बाद वह फरार चल रहा था। करीब 11 महीनों के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। बलौदाबाजार पुलिस प्रोडक्शन वारंट जारी कर यहां लाएगी। आरोपी ने प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के युवााओं को भी ठगा था। फिलहाल पुलिस अभी आरो​पी से पूछताछ कर रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023