RAIPUR | 21 साल के युवक ने बुजुर्ग महिला से किया रेप का प्रयास, असफल होने पर कर दी हत्या

रायपुर: अभनपुर से बेहद शर्मनाक घटना सामने आ रही है, जहां 21 साल के युवक ने बुजुर्ग महिला से बलात्कार करने का प्रयास किया और असफल होने पर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद महिला के पुत्र और बहू ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया।

मिली जानकारी के अनुसार मामला गिरोला का है। 65 वर्षीय महिला अपने बेटे-बहू के साथ रहती थी। जब रविवार को सभी खाना खाकर सोने चले गए तो 10.30 बजे बुजुर्ग के कमरे से बर्तन गिरने की आवाज आयी। जब बेटा-बहू उस कमरे में देखने गए तो वह कमरा अंदर से बंद था और लाइट जल रही थी। बेटे ने कमरे को खोलने का प्रयास किया। जब खिड़की से उन्होंने झांककर देखा तो वहां पड़ोसी सागर डहरिया छुपा हुआ था।

वह दरवाजा खोलकर भागने का प्रयास करने लगा। महिला के बेटे-बहू ने उसे पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और इसकी सूचना कोटवार और पुलिस को दे दी। आरोपी सागर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसके खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज किया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023