Raigadh | सड़क हादसे में बाराती गाड़ी में सवार 3 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

रायगढ़: देर रात पुसौर धान खरीदी केन्द्र के सामने हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी। तेज रफ्तार बुलेरो की विपरीत दिशा से आती ट्रक से टक्कर हो गयी। रगड़ इतनी जोरदार थी कि बोलेरो पांच बार पलट गयी। बताया जा रहा है कि गाड़ी में उड़ीसा के बरगढ़ के पतरापाली गांव के बाराती थे जो वापस लौट रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा देर रात को हुआ है। बरगढ़ से बाराती गाड़ी में सवार होकर पतरापाली पहुंचे थे। शादी में शामिल होने के बाद पांच बाराती वापस लौट रहे थे और यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बुलेरो चालक का नियंत्रण हटने से यह हादसा हुआ है। विपरित दिशा से आ रही ट्रक को रगड़ मारते हुए बुलेरो सड़क पर पलटते हुए किनारे जा फेंकाई। बोलरों के परखच्चे उड़ गए। दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023