KONDAGAON| सड़क हादसे में डिप्टी कलेक्टर सहित 3 लोग गंभीर रुप से घायल, स्कार्पियो और ट्रक में हुई भिड़ंत, इलाज के लिए रायपुर रेफर

कोंडागांव: डिप्टी कलेक्टर की स्कार्पियो और ट्रक में हुई भिड़ंत हो गयी जिसमें डिप्टी कलेक्टर समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार देर रात डिप्टी कलेक्टर अपनी स्कार्पियो से बिलासपुर आ रहे थे तभी रास्ते में टक्कर ट्रक से हो गयी। सभी की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा केशकाल के नेशनल हाइवे पर हुई है। दंतेवाड़ा के डिप्टी कलेक्टर मुकेश कुमार गोंडा अपनी स्कार्पियो से बिलासपुर आ रहे थे। स्कार्पियो और ट्रक में इतनी जोरदार टक्कर हुई की स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। गंभीर रूप से जख्मी डिप्टी कलेक्टर स्कार्पियो में ही फंसे रह गए। 1 घंटे बाद ग्रामीणों और पुलिस ने उन्हें बाहर निकाले।

इलाज के लिए उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। निजी अस्पताल में सभी का घायलों का इलाज किया जा रहा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023