Nostradamus Prediction | 2023 के लिए नास्त्रेदामस की 3 डरावनी भविष्यवाणी, दुनिया में तबाही के संकेत

नई दिल्लीः दुनिया में कई ऐसे भविष्यकता हुए जिनकी भविष्यवाणियों पर लोग यकीन करते हैं। बुल्गारिया की बाबा वेंगा और फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता ‘माइकल दि नास्त्रेदमस’ का नाम इस सूची में शामिल है। ब्राजील के एक भविष्यवक्ता की तुलना नास्त्रेदमस (Nostradamus Predictions 2023) से की जा रही है और उसे नए जमाने का नास्त्रेदमस बताया जाता है।

इस भविष्यवक्ता का नाम एथोस सैलोम है जिनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। अब इन दिनों एथोस सैलोम की खूब चर्चा हो रही है। एथोस सैलोम ने कतर में संपन्न फीफा वर्ल्डकप 2022 (Fifa World Cup 2022) को लेकर भी भविष्यवाणी की थी। सैलोम की फीफा वर्ल्ड कप 2022 को लेकर की गई भविष्यवाणी बिल्कुल सच साबित हुई है। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली टीम अर्जेंटीना और किलियन एम्बाप्पे की फ्रांस के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। सैलोम ने मेसी की टीम अर्जेंटीना के विश्व चैंपियन बनने की भविष्यवीणी की थी। अब उन्होंने साल 2023 को लेकर भी कई डरावनी भविष्यवाणियां की हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एथोस ने साल 2023 के लिए कई संभावित भविष्यवाणियां की हैं। इन भविष्यवाणियों से लोगों के बीच खौफ का माहौल है। एथोस ने पहली भविष्यवाणी में एक महामारी के बारे में बताया है। उनका कहना है कि अंटार्कटिका में बर्फ की सतह के नीचे एक नया घातक वायरस है जो दुनिया में तबाही मचा सकता है। साइबेरिया में बर्फ के नीचे विषाणुओं पर वैज्ञानिकों के शोध से सैलोम की भविष्यवाणियों को बल मिलता है।

जॉम्बी वायरस

वैज्ञानिकों के शोध में लगभग 50 हजार साल पुराने ‘जॉम्बी वायरस’ के बारे में पता चला है। ओहायो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की एक टीम ने तिब्बती ग्लेशियरों में निष्क्रिय पड़े 28 अज्ञात वायरस को खोजा था। संभावना जताई जा रही है कि ग्लोबल वार्मिंग बढ़ने के साथ इन वायरस का खतरा भी बढ़ेगा। एथोस की भविष्यवाणी है कि अंटार्कटिका की बर्फ से वायरस बाहर आएंगे और दुनिया में तबाही मचाएंगे।

एरिया-51 पर हैरान करने वाला दावा

मॉर्डन नॉस्त्रेदमस का कहना है कि अमेरिका में स्थित एरिया-51 में कई रहस्य छिपे हैं। अमेरिका की इस सीक्रेट जगह पर एलियन को कैद करने और यूएफओ के देखने का दावा किया जाता रहा है। एथोस ने अब दावा किया है कि एरिया-51 में एक गहरी गुफा है। साल 2023 में इस गुफा को खोला जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि यह गुफा दूसरी दुनिया में जाने का रास्ता बनेगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023