एक ही परिवार के 5 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, एक ही हालत गंभीर, सीएम ने जताया दुख

गोंडा: उत्‍तर प्रदेश के गोंडा में एक ही परिवार के छह बच्‍चे तालाब में डूब गए। इनमें से पांच के मारे जाने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि जिंदा निकाले गए एक बच्‍चे की हालत भी गंभीर है। सीएम योगी ने गोंडा की घटना पर गहरा दुरूख व्‍यक्‍त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार सभी छह बच्‍चे तालाब में नहाने गए थे। तभी ये हादसा हुआ। पांच बच्‍चों की डूबने से मौत हो गई। सभी को रेस्‍क्‍यू करके बाहर निकाला गया। बाहर निकाले गए एकमात्र जिंदा बचे बच्‍चे की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।

उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में बच्चों की तालाब में नहाते समय हुई दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों का तत्काल समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023