LOCKDOWN | इस जिले में 5 दिन बढ़ाया गया लाॅकडाउन, नतीजों को देखते हुए लिया गया निर्णय, जानिए कलेक्टर ने आदेश में किन सेवााओं को दी छूट

दुर्ग: जिले में लाॅकडाउन लगाने के बाद नतीजों को देखते हुए 5 दिन के लिए लाॅकडाउन को बढ़ा दिया गया है। बताया जा रहा है इस दौरान कोरोना संक्रमण में कमी देखी गयी। जिसके बाद कलेक्टर डाॅ सर्वेश्वर भूरे ने लाॅकडाउन को 19 अप्रैल तक बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है।

जानिए किन सेवााओं को कब तक मिली छूट
जिले की सभी सीमाएं सील रहेगी. जिले में प्रवेश केवल ई-पास के जरिए ही मिल पाएगी।
घर पर जाकर दूध बांटने वाले दूध विक्रेता सुबह 6 से 7 और शाम में 6 बजे से 7 बजे तक अपना काम कर पाएंगे। न्यूज पेपर हॉकर को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक की इजाजत होगी।
जिले में पूरे 9 दिन शराब दुकानें भी बंद रहेंगी।
दवा दुकान, चश्मा दुकान, पेट्रोल पंप और एलपीजी-सीएनजी पंप खुले रहेंगे।
मास्क सेनेटाइजर, एटीएम वाहन और अतिआवश्यक सेवा की गाड़ी चल सकेगी।
पेट्रोल पंपों से सिर्फ शासकीय वाहन, मेडिकल, इमरजेंसी, एंबुलेंस, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन के कर्मचारी, बस स्टैंड से संचालित आटो, टैक्सी, एडमिट कार्ड दिखाने पर परीक्षार्थी, पहचान पत्र दिखाने पर मीडियाकर्मी को ही पेट्रोल दिया जाएगा।
बैंक और पोस्ट आफिस सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही संचालित की जाएगी।
सरकारी कार्यालयों में आमलोगों के आने पर प्रतिबंध होगा।
चार पाहिया गाड़ी में ड्राइवर सहित तीन और दो पहिया में दो लोगों को अनुमति होगी।
औद्योगिक संस्थान और माईनिंग को प्रतिबंध पर छूट दी गई है।
फैक्ट्री, निर्माण, श्रम कार्य संचालित करने वाली समस्त ईकाईयां भारत सरकार और राज्य सरकार के द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के शर्तों पर संचालित रहेगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023