AMBIKAPUR | कोरोना से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, जन्मजात थी कई विसंगतियां, 2 नौनिहाल भी हुए संक्रमित

अंबिकापुर: कोरोना से छ साल के बच्चे की मौत हो गयी है, वहीं दो अन्य नौनिहाल भी संक्रमित बताए जा रहे हैं। जिसमें एक की उम्र नौ महीने और दूसरे की चार महीने है। दोनों ही बच्चों में कोविड के लक्षण बताए जा रहे हैं। छ वर्षीय बच्चे के बारे में बताया जा रहा है कि उसे जन्मजात कई विसंगतियां थी।

मृतक बच्चा उदयपुर का रहने वाला था। मेडिकल काॅलेज में उसका इलाज किया जा रहा था। सीएमएचओ ने बताया कि दो बच्चों में भी कोरोना संक्रमण हुआ है लेकिन मौत का यह पहला मामला है। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ लाखन सिंह ने बताया कि जिस बच्चे की मृत्यु हुई है उसे जन्मजात विसंगतियां थी। जिसका उपचार किया जा रहा था। जो बीमारी का इलाज चल रहा था उसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इसी बीच उसे कोविड हो गया और उसकी मौत हो गयी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023