मुंगेली / 70 लाख लेकर महिला फरार, ठग को पकड़ने कलेक्टर से गुहार

मुंगेली। एक महिला ठग द्वारा लाखों रूपये की ठगी का मामला सामने आया है। महिला ठग को पकड़ने महिलाओं ने कलेक्टर से गुहार लगाई गई है। आरोप है कि महिला ठग ने पहले एक महिला समूह को लोन निकलवाने का लालच दिया फिर तकरीबन 50 से ज्यादा महिलाओं से लाखों रुपए लेकर फरार हो गई। जब महिलाओं को ठगी का एहसास हुआ, तब सभी पीड़ित महिलानों ने जिले के एसपी और कलेक्टर को आवेदन देकर न्याय दिलाने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, मुंगेली में महिला समूह की महिलाओं से ठगी का अनोखा मामला सामने आया है, जहां समूह की महिलाओं के नाम से फर्जी तरीके से लोन निकलवा कर आरोपी महिला विनीता जोगी अब फरार हो गई है। शारदा महिला समूह की अध्यक्ष विनीता जोगी पर 70 से 80 महिलाओं ने लगभग 70 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। विनीता जोगी पर मुंगेली के सोनार पारा में रहने वाली पर ठगी का आरोप लगा है।

ठगी की शिकार महिलाओं ने एसपी और कलेक्टर को आवेदन देखकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि, ठगी के आरोपी विनीता ने अलग-अलग बैंकों से इन महिलाओं के नाम से लोन लेकर पूरी राशि अपने पास रख लिया और बैंक की किश्त खुद पटाने की बात कही। लेकिन कई महीने बाद भी किश्त नहीं जमा होने पर इन महिलाओं के घरों पर बैंक कर्मी पहुंचने लगे और किश्त जमा कराने का दबाव देने लगे। इससे परेशान होकर अभ पीड़ित महिलाओं ने मामला  में कार्रवाई की मांग कर रही है। इस पूरे मामले में एसपी  सीडी टंडन ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023