DANTEWADA | ‘लोन वर्राटू’ से प्रभावित होकर 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर, इनमें 4 पर था लाखों का इनाम

दंतेवाड़ा: नक्सल उन्मूलन अभियान को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। 4 इनामी नक्सलियों समेत 8 नक्सलियों ने आत्मसर्मपण किया है। इन सभी ने दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव की मौजूदगी में सरेंडर किया है।

आपको बता दें कि इस नक्सलियों में 2 लाख का ईनामी प्लाटून नम्बर 13 का सदस्य सुरेश ओयामी, 1 लाख की ईनामी एलओएस सदस्य जोगी माड़वी, 1 लाख का ईनामी मिरतुर एलओएस सदस्य प्रदीप कोवासी, एक लाख ईनामी मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमांडर सूले कवासी के साथ माटा कोवासी, मिलिशिया सदस्य बावन कोवासी, सीएनएम सदस्य सन्नू कवासी और भूमकाल मिलिशिया सदस्य का नाम शामिल है।

इन सभी पर कई गंभीर अपराधों में शामिल होने के आरोप में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मामले दर्ज हैं। आत्मसर्मपण के बाद सभी को प्रोत्साहन राशि भी दी गई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023