Raipur | चोरी करते समय पकड़ा गया आरोपी, बचने के लिए ASI के पेट में गड़ा दिए दांत, जानिए फिर क्या हुआ

रायपुर: चोरी करते हुए पकड़े जाने पर चोर ने बचने के लिए न केवल पुलिस अधिकारी से धक्का-मुक्की बल्कि उसने भागने के लिए एएसआई के पेट में अपने दांत भी गड़ा दिए। इस वाक्ये से अधिकारी भी भौचक्क रह गए। चोर को पकड़कर पुलिस थाने लाया गया और उसके खिलाफ आधारा 294, 506, 353, 511, 380, 186 और 457 के तहत केस दर्ज किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार विनोभा भावे नगर में रहने वाले ओमप्रकाश वर्मा के घर एक चोर घुस गया। वह अलमारी के हैंडल को तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात उठा रहा था कि ओमप्रकाश ने चोर को देख लिया। जब चोर भागने लगा तो उसका पैर सीढ़ी में फिसल गया और वह पकड़ा गया। ओमप्रकाश ने तुरंत पुलिस को इस बात की खबर दी। चोर ने अपना नाम दीपक टंडन बताया।

मौके पर पहुंचे एएसआई ओंकार नाथ त्रिपाठी से चोर बदसलूकी करते हुए धक्का-मुक्की करने लगा। यही नहीं उसने भागने के लिए एएसआई के पेट मे दांत तक गड़ा दिए।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023