DURG | सैलून की आड़ में चल रहे 17 अवैध स्पा सेंटरों पर कार्रवाई, विदेशी लड़के-लड़कियां पकड़ाए, गुप्त रास्तों से भाग रही थी लड़कियां

दुर्ग: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मॉल, होटल व पॉश कॉलोनियों में कार्रवाई की। जहां सैलून की आड़ में चल रहे 17 अवैध स्पा सेंटरों की जहां विदेश से लड़कियां बुलाकर मसाज कराया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि सैलून, मॉल में अवैध रूप से स्पा संचालित किया जा रहा है, जहां अश्लील गतिविधियां चल रही हैं।

सूचना के बाद एसपी प्रशांत अग्रवाल ने एसपी संजय धु्रव को कार्रवाई के निर्देश दिए। देर रात पुलिस ने 17 स्पा सेंटरों पर छापा मारा, जहां कमरों के अंदार लड़के-लड़कियां संदिग्ध हालत में मिले। पूछताछ में उन्होंने बताया कि स्पा सेंटरों वे गेट लॉक कर चोरी से स्पा चलाया करते थे। गुप्त रास्ते से कई युवतियां फरार होने में भी कामयाब हो गयी। पुलिस ने बंद पड़े 7 स्पा सेंटर पर कार्रवाई की है। साथ ही उनके संचालकों को थाने में उपस्थित होने को भी कहा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023