JANJGIR | एक्टिवा से निकली मां-बेटी की लाश रेलवे ट्रेक पर मिली, पुलिस आत्महत्या के कारणों को तलाशने में जुटी

जांजगीर: बीती रात महिला अपनी बेटी के साथ एक्टिवा में सवार होकर निकली थी। तड़के सुबह उन दोनों की लाश रेलवे ट्रेक पर मिली। ऐसा संदेह जताया जा रहा है कि दोनों ने आत्महत्या की होगी। महिला की पहचान अंजू सिंह 35 वर्ष और उसकी बेटी ऐश्वर्या सिंह 19 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नहला थाना क्षेत्र की है। मृतक महिला अंजू अपने पति गोपाल सिंह और तीन बच्चों के साथ शारदा मंगलम के पास किराए के मकान में रहती थी। जब पुलिस ने इस मामले में आस-पास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि अंजू और उसके पति गोपाल के बीच आए दिन विवाद होता था। मंगलवार की रात भी दोनों में जमकर विवाद हुआ, जिसके बाद वह अपनी बेटी ऐश्वर्या के साथ एक्टिवा में चली गयी।

पुलिस को रेलवे ट्रेक के पास एक्टिवा भी खड़ी मिली है। मां की मौत की खबर सुनकर बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतिका एश्वर्या सिंह फस्ट ईयर की छात्रा थी। फिलहाल पुलिस मृतिका के परिजनों पूछताछ कर और जानकारी जुटा रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023