RAIPUR | अपर कलेक्टर पदमिनी भोई साहू को मेडिकल कॉलेज का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाया गया, पहली बार सरकार ने दिया है ऐसा आदेश

रायपुर:  राज्य सरकार ने चंदुलाल चंद्राकर मेडिकल कालेज दुर्ग में ओएसडी की नियुक्ति की है।

दुर्ग की अपर कलेक्टर पदमिनी भोई साहू को मेडिकल कॉलेज का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाया गया है। इसके लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग से बकायदा आदेश निकाला गया है।

हालांकि, इससे पहले बिलासपुर के अपर कलेक्टर को सिम्स बिलासपुर का ओएसडी बनाया गया था। लेकिन, कलेक्टर की अनुशंसा को चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मंजूरी नहीं दी थी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023