RAIPUR | विमान से टकराया पक्षी, केन्द्रीय मंत्री भी थी सवार, पायलट ने तुरंत कराई लैंडिंग

रायपुर: एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाला विमान एक बड़े हादसे से बच गया। दरअसल विमान ने जैसे ही टेकऑफ किया, पायलट के विंड स्क्रीन से पंछी टकरा गया। पायलट ने एयरपोर्ट पर ही जहाज को लैंड करा दिया। यह मामला सुबह 10 बजे का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार इस विमान में 174 यात्री सवार थे। इसी विमान में केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह भी सवार थी। इस घटना के बाद रेणुका सिह इंडिगो की फ्लाईट से दिल्ली रवाना हो गयी। बताया जा रहा है कि 2 बजे के करीब इंजीनियर विमान से आएंगे और इसी विमान में यात्रियों को भेजा जाएगा। जबकि इंजीनियर जहाज़ की जाँच करेगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023