VIRAL VIDEO | आखिर गोल रोटी ही क्यों बनाउं, रोटी के शेप से परेशान हुई ये लड़की, जरा देखें ये VIDEO

नई दिल्लीः भारतीय घरों में गोल रोटी को लेकर एक अलग सा पैशन होता है। रोटी का शेप और साइज जरा भी इधर-उधर हो जाने पर लोगों के मुंह बन जाते हैं। जब भी कोई रोटी बनाना सीखता है तो उसे भी खुद ब खुद उसके गोल बनने की टेंशन होने लग जाती है। शादी के बाद दुल्हन से पहली रसोई से ही गोल रोटी की उम्मीद की जाती है। सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। यह लड़की भारतीयों के गोल रोटी से प्यार से परेशान है। देखिए उसकी भड़ास का फनी वीडियो।

पेट में जाएगी हर शेप की रोटी
सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर ’दुल्हनिया’ नाम के अकाउंट पर एक लड़की का फनी वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में लड़की गोल रोटी को लेकर अपना दुखड़ा सुना रही है। उसकी बात को समझना बहुत आसान है क्योंकि गोल रोटी हर घर के खान-पान का सबसे अहम हिस्सा है। लड़की का कहना गलत नहीं है कि रोटी गोल हो या किसी नक्शे जैसी, आखिर जानी तो पेट में ही है न।

https://www.instagram.com/reel/CRs1hd-HyGy/?utm_source=ig_embed&ig_rid=7a72061b-d155-4113-8b74-2e0493dafcea

शादी से पहले बनता है प्रेशर
वीडियो में नजर आ रही लड़की काफी फनी अंदाज में रोजमर्रा की किचन स्टोरी सुना रही है। उसका कहना है कि लड़कियों पर शादी से पहले ही गोल रोटी का भूत सवार करवा दिया जाता है। शादी की तारीख तय होते ही उस पर प्रेशर बनाया जाने लगता है कि अब गोल रोटी बनाना सीख लो। वहीं, उसका यह भी कहना है कि रोटी गोल बन जाए तो लोग खुशी के मारे बेहोश हो जाते हैं और फिर उन्हें जूते सुंघाकर उठाया जाता है।

लोगों ने दिए मिक्सड रिएक्शन
इसमें कोई दोराय नहीं है कि यह वीडियो सिर्फ मजाक के मकसद से बनाया गया है। इस वायरल वीडियो को 24 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लेकिन कई लोग इस पर नेगेटिव कमेंट कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि भारत के हर राज्य में गोल रोटी को लेकर ऐसी सोच नहीं है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023