कच्चा बादाम के बाद कच्चा अंगूर ने मचायी सनसनी, वीडियो देखने के बाद लोगों ने कहा- हद हो गई यार

नई दिल्ली: कच्चा बादाम गाने के बाद अब काला अंगूर गाने ने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है। पिछले दिनों एक चचा कच्चा अमरूद गाना गाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। अब वही चचा काला अंगूर लेकर आए हैं। बता दें कि चचा सड़कों पर घूम-घूमकर गाना गाते हुए फल बेचते हैं। पिछले दिनों जब उनका कच्चा अमरूद गाना वायरल हुआ था तो वह एक म्यूज़िक वीडियो में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आए थे।

श्काला अंगूर गाने ने इंटरनेट पर मचाया धमाल
अब वही चचा ठेले पर बैठकर काला अंगूर बेचते नजर आ रहे हैं और उस पर गाना गाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग इसे जमकर देख और पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अब तो हद हो गई है. लोग कह रहे हैं कि इंटरनेट पर कुछ भी वायरल हो रहा है। काला अंगूर गाना सुनकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/CaZQQMnjL_U/?utm_source=ig_embed&ig_rid=c7fabd98-2517-4b2d-8c35-a22f8ab04cea

वायरल वीडियो जिस तरह से देखा जा रहा है, उसे देखकर लोग कह रहे हैं कि जिस तरह कच्चा बादाम और कच्चा अमरूद गाने ने इंटरनेट पर धूम मचाई थी, उसी राह पर अब काला अंगूर भी है। इसने सोशल मीडिया यूजर्स को अपना दीवाना बनाना शुरू कर दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ठेले पर बैठे चचा चाय की चुस्की लेते हुए काला अंगूर गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर कई लोग हंसने को मजबूर हो रहे हैं। देखें वीडियो-

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
अब तक वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है। वीडियो शेयर करने के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, लेलो अंगूर। बता दें कि पश्चिम बंगाल के मूंगफली बेचने वाले भुबन बड्याकर कच्चा बादाम गाना गाकर रातों-रात इंटरनेट पर छा गए थे। कच्चा बादाम गाने पर लाखों-करोड़ों रील्स बनाए जा चुके हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023