Marwahi | दसवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस दुगने मतों से आगे, अभी जोगी क्षेत्र और शहरी इलाका है बाकी, जानिए बीजेपी के खाते में आए कितने वोट

मरवाही: छत्तीसगढ़ के मरवाही उपचुनाव के लिए मतगणना का दौर जारी है। दसवें राउंड की मतगणना खत्म हो चुकी है और कांग्रेस लगातार बढ़त बनाए हुए है। 10वें राउंड की समाप्त होने तक भाजपा उम्मीदवार डॉ. गंभीर सिंह के बीच दोगुने मतों का अंतर हो गया है। हालांकि अभी शहरी और जोगी का क्षेत्र मतगणना के लिए बाकी है।आपको बता दें कि मतगणना 21 चक्रों में होगी।

10वें राउंड की मतगणना पूरी होने पर कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव 19876 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 40218 और भाजपा उम्मीदवार डॉ. गंभीर सिंह को 20342 वोट मिले हैं। इसके साथ ही कांग्रेस में जश्न का माहौल शुरू हो गया है। पटाखे चलाने के साथ ही रैली निकाली जा रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023