BOLLYWOOD | इस शख्स के लिए लड़ पड़ी थी ऐश्वर्या और मनीषा, विश्व सुंदरी ने रोकर कहा था- वह खुश रहें और अपनी लाइफ में सेटल हो जाए

मुंबई: बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के बीच अनबन की खबरें कोई बड़ी बात नहीं है। अक्सर सेट पर काम करते हुए दो एक्ट्रेसेस के बीच लड़ाई और गर्मागर्मी की सुर्खियां खूब रही हैं। लेकिन दो अभिनेत्रियां ऐसी भी रही हैं जिनके बीच इतना भयंकर झगड़ा हुआ था कि एक अभिनेत्री रो पड़ी थी। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस मनीषा कोइराला और ऐश्वर्या राय के झगड़े के बारे में। जी हां, ऐश और मनीषा के बीच ऐसी लड़ाई हुई थी कि दोनों ने इसे लेकर इंटरव्यू तक दे दिया था। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर किस शख्स की वजह से ये झगड़ा हुआ था और आखिर क्यों इस झगड़े के बाद ऐश्वर्या राय रो पड़ी थीं।

ऐश्वर्या राय और सलमान की अधूरी प्रेम कहानी के चर्चे तो काफी मशहूर हुए थे। लेकिन ऐश सलमान से पहले किसी और को डेट कर रही थीं इस बात का खुलासा मनीषा के एक इंटरव्यू में हुआ था। मनीषा कोइराला ने ऐश्वर्या राय और मशहूर मॉडल राजीव मूलचंदानी का नाम जोड़ा था। मनीषा कोइराला ने ऐश की शादी के बाद एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में इस बात को बताया था और उसके बाद ऐश ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई थी।

राजीव उस समय मॉडलिंग की दुनिया का जाना माना चेहरा थे और वो मनीषा कोइराला के भी दोस्त हुआ करते थे। मनीषा ने एक मैग्जीन के इंटरव्यू में कहा था कि राजीव मूलचंदानी ने ऐश्वर्या राय को छोड़कर उन्हें चुना। ऐश्वर्या राय के लिए ये बात बहुत बड़ी थी, क्योंकि उस वक्त ऐश्वर्या का करियर शुरू हो रहा था। ये मामला 1994 का है जब मनीषा ने एक फिल्म मैगजीन को बताया था कि वह राजीव को डेट कर रही हैं और उनके साथ रिलेशन में आने के लिए राजीव ने ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप कर लिया है।

इसके बाद साल 1999 में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने पूरी घटना पर अपना पक्ष भी रखा था और कहा था कि राजीव उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और उससे आगे कुछ भी नहीं। उन्होंने राजीव से कहा था कि वे अपनी लव स्टोरी का हिस्सा उन्हें न बनाएं।  

ऐश्वर्या ने कहा था कि दो महीने बाद राजीव और मनीषा अलग हो गए थे, जबकि मनीषा हर दूसरे महीने किसी अलग लड़के को डेट करती हैं इतना ही नहीं, मनीषा ने तो यहां तक कहा था कि, उन्होंने वो लव लेटर देखे हैं, जो राजीव ने ऐश्वर्या को लिखे थे। तब ऐश्वर्या ने कहा था कि ये मेरे लिए किसी झटके से कम नहीं है। यह सब सुनकर मैं बहुत रोई थी। ऐश्वर्या ने कहा था कि मनीषा ने रेखा और श्रीदेवी जैसी अपनी सीनियर्स की कद्र नहीं की तो मेरी क्या बिसात है। फिर भी मैं चाहती हूं कि वह खुश रहें और अपनी लाइफ में सेटल हो जाएं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023