BOLLYWOOD | अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के ‘सेल्फी’ का ट्रेलर रिलीज, सुपरस्टार और सुपरफैन की अनोखी कहानी

नई दिल्ली: फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की आगामी फिल्म सेल्फी का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। यह फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर को 22 जनवरी को जारी किया गया है। फिल्म में नुसरत भरुचा और डायना पैंटी की भी अहम भूमिका है।

फिल्म सेल्फी का निर्देशन राज मेहता ने किया है

फिल्म सेल्फी का निर्देशन राज मेहता ने किया है। वहीं, इस फिल्म का निर्माण करण जौहर की कंपनी के अलावा और भी कई लोगों ने किया है। इस फिल्म का स्क्रीन प्ले और डायलॉग ऋषभ शर्मा ने लिखा है। फिल्म का म्यूजिक अनु मलिक, तनिष्क बागची, यो यो हनी सिंह जैसे लोगों ने दिया है। फिल्म के ट्रेलर पर फैंस भी जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अक्षय और इमरान के फैंस को ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था।

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की बॉन्डिंग की जा रही है पसंद

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की बॉन्डिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, कई फैंस का मानना है कि यह एक 2023 की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी। फिल्म के ट्रेलर को देखकर लगता है कि इसमें एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा का तड़का होगा। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म का इसके पहले ट्रेलर जारी किया गया था। अक्षय कुमार ने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। वह एक्शन और कॉमेडी फिल्में करने के लिए जानें जाते है।

अक्षय कुमार बड़े मियां, छोटे मियां में भी आएंगे नजर

इसके पहले अक्षय कुमार ने शनिवार को अपनी आगामी फिल्म बड़े मियां, छोटे मियां के मुहूर्त सेट पर पोज दिया था। इसमें उनके अलावा टाइगर श्रॉफ की अहम भूमिका है। दोनों पहली बार साथ काम कर रहे है। दोनों एक्शन फिल्में करने में विख्यात है। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर वे काफी उत्साहित है। उन्होंने इसके पहले कई एक्शन फिल्मों का निर्देशन किया है। अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023